Forests were the first temples of the Divinity, and it is in the forests that men have grasped the first idea of architecture. - Francois-Rene de Chateaubriand,1802
Bal Akhra
झारखण्ड जंगल बचाओ आन्दोलन : बाल अखडा
प्रतिवेदन : अक्टूबर २००८ से मार्च २००९ तक
झारखण्ड जंगल बचाओ आन्दोलन द्वारा संचालित ‘‘बाल अखडा‘‘एक सशक्त स्तंम्भ है। बाल अखडा जो बच्चों का समूह है जिसमें बच्चों को कई कार्यक्रमों व नीतियों के क्रियान्यवन के लिए स्थानीय स्तर पर जन भागीदारी को मजबूत बनाये जाने की कोशिश, बाल अखडा के माध्यम से प्रयासरत है। सामाजिक सद्भाव के साथ, विकासमूलक कार्यो पर बल, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम पेयजल एंव स्वच्छता, जडी-बूटी, खेलकूद, जल संरक्षण,पर्यावरण व वन, संस्कृति रीति-रिवाज, वेशभूषा, भाषा, परंपराओं की देखभाल एंव संरक्षण, विस्थापन एवं पुनर्वास, ग्रामीण विकास, नेतृत्व क्षमता, रोजगार इन सबको मद्देनजर रखते हुए जेजेबीए के द्वारा जंगल बचाने का मुहिम चलाया जा रहा है। ग्रामीण जनता एवं बच्चों की समिति बनाकर संगठन को मजबूत एंव जागरूक करने के लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास किया जा रहा है।
प्रयास के उद्देश्य:
- आदिवासी समाज के बच्चों के विकास के लिए वैकल्पिक ज्ञान की संरचना करना।
- समाज सुधार के कार्य।
- क्रियात्मक सोच को बढाने का कार्य।
- अपने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एंव आत्मनिर्भरता के लिए संगठन-निर्माण में सहायता करना।
- सामाजिक सुरक्षा के द्वारा बच्चों की कठिनाइयों को दूर करने का संकल्प।
- बाल अधिकार की जानकारी देना और अधिकारों से लाभान्वित कराना।
- हमारा लक्ष्य बच्चों को स्वच्छ मानसिकता, गुणवत्ता शिक्षा और कुशल व्यवहारिक ज्ञान देना है जिससें बच्चों का आत्मिवश्वास बढेगा। हमारा लक्ष्य पारदर्शिता, ईमानदारी व शुद्धता के जरिये स्वास्थ्य व आर्थिक दृष्टिकोण से सुदृढ आदिवासी समाज के निर्माण में इस कार्यक्रम द्वारा सहयोग देना है।
..विस्तृत जानकारी के लिये यह रिपोर्ट डाउनलोड करें: Bal Akhara Report 1 (94)
... every tree near our house had a name of its own and a special identity. This was the beginning of my love for natural things, for earth and sky, for roads and fields and woods, for trees and grass and flowers; a love which has been second only to my sense of enduring kinship with birds and animals, and all inarticulate creatures.